Loopskey-logo
CourseBusiness

Goldman Sachs 10,000 Women के साथ, विक्रय और विपणन के मूल सिद्धांत

By External Provider

Price

Free

Go to content

Opens coursera.org in a new tab

Level

ALL_LEVELS

About this course

यह मुफ़्त ऑनलाइन प्रोग्राम Goldman Sachs 10,000 Women संग्रह में उपलब्ध 10 पाठ्यक्रमों में से एक है, जो उन उद्यमियों के लिए बनाया गया है जो अपने बिज़नेस या व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे आपका व्यवसाय बढ़ता है, यह पाठ आपको आपकी विपणन रणनीति विकसित करने और आपके ब्रांड का निर्माण करने में सहायता करेगा। आप उपयोगी विपणन उपकरणों की सीमा का पता लगाएंगे और सीखेंगे कि अपने व्यवसाय के विकास के संदर्भ में सफलता को नापने के लिए विश्लेषिकी का उपयोग कैसे करें। आप विपणन और विक्रय चक्र की स्पष्ट और व्यापक समझ हासिल करेंगे। आप अपनी विपणन योजनाओं और विक्रय प्रक्रिया को विकसित करने के लिए इस चक्र का उपयोग नींव के रूप में करेंगे। इस पाठ के अंत तक, आप समझ जाएंगे कि अपने लक्षित बाजार तक पहुंचने के लिए सही विपणन उपकरणों की पहचान कैसे करते हैं, और कैसे एक प्रभावी विपणन योजना आपके व्यवसाय के लिए विक्रय और आगम में परिवर्तित हो सकती है। 10,000 Women पाठ्यक्रम संग्रह वास्तव में ऑनलाइन सीखने का एक फ्लेक्सिबल अनुभव प्रदान करता है। आपके पास कार्यक्रम को किसी भी तरह से अपनाने की स्वतंत्रता है जैसे आपको ठीक लगे - अपनी सीखने की यात्रा को अपनी व्यक्तिगत व्यावसायिक विकास आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए कोई भी पाठ्यक्रम, या पाठ्यक्रमों का संयोजन लें। यदि आप सभी 10 पाठ पूरे करते हैं, तो आप अपने व्यवसाय के सभी प्रमुख तत्वों का पता लगा पाएंगे और अपने व्यवसाय के विकास के लिए एक संपूर्ण योजना विकसित कर पाएंगे। आप Goldman Sachs 10,000 Women संग्रह पृष्ठ पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ अक्सर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी प्रदान किया गया है। पाठ्यक्रम के दौरान आपको कुछ ऐसे शब्द और सन्दर्भ मिल सकते हैं जिन्हे समझाने की ज़रुरत हो। आपकी सहायता के लिए, एक सामान्य शब्दकोष (जनरल ग्लोसरी) और एक वित्तीय शब्दकोष (फाइनेंशियल ग्लोसरी) बनायी गयी है, जिसे आप किसी भी समय देख सकते हैं।

What you will learn

  • अपने व्यवसाय के ब्रांड को मजबूत करना, और स्पष्ट विपणन लक्ष्य और रणनीतियाँ निर्धारित करना।
  • विभिन्न डिजिटल विपणन उपकरणों का अन्वेषण करना जिनका उपयोग आप अपने ग्राहक खंडों तक पहुंचाने के लिए कर सकते हैं।
  • अपनी विक्रय प्रक्रिया को परिष्कृत करना, और विक्रय की सफलता को नापना।
  • ब्रांड, विपणन और विक्रय प्रभावशीलता को मापने के लिए उपयुक्त मेट्रिक्स की पहचान करना।